महाराजपुर: महाराजपुर कुसमा के युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
महाराजपुर कुसमा वार्ड नंबर 14 के रहने वाले प्रभात नायक ने एसपी ऑफिस में आज 29 मई दोपहर 2 बजे आवेदन दिया और उन्होंने बताया कि महाराजपुर में दो पक्षों का विवाद चल रहा था,जहां पर पुलिस आई और प्रभात नायक के साथ मारपीट गाली गलौज की। जिसको लेकर युवक के द्वारा एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया है।