सदर: वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के कर्मचारी को ₹30 हजार घूस लेते पकड़ा
वाराणसी में बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने नगरीय विद्युत वितरण खंड सप्तम, पावर कॉर्पोरेशन कार्यालय मड़ौली से कर्मचारी सौरभ जैन पुत्र स्व. मनोज कुमार जैन को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 8 मई को शाम को की गई।