जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव के 6 जून को जगदलपुर प्रवास को लेकर नगर निगम कार्यालय जगदलपुर में मेयर इन काउंसिल की बैठक
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री तथा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के 6 जून को प्रस्तावित जगदलपुर आगमन को लेकर आज बुधवार दोपहर 3 बजे महापौर संजय पांडे ने नगर निगम कार्यालय में नगर निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा की समीक्षा की।