भादरा: भादरा में कायम डे पर रक्तदान, सेवा एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में 89 यूनिट रक्त संग्रहित
भादरा। दादा नवाब कायम खां रहमतुल्लाहि अलैह के 607वें यौमे-वफात "कायम डे" पर कायमखानी समाज ने धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए। मदरसे में दुआ, आमजन के लिए शरबत-छबील सेवा तथा स्वामी विवेकानंद अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 89 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। महिला जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।