नौगावां सादात: नौगांवा तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, एसपी ने सुनीं समस्याएं
पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील नौगावा सादात में जन शिकायतों को सुनकर राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी लखन सिंह यादव ने कहा है कि जो भी बची हुई शिकायतें हैं इनका मौके पर जाकर जांच करें और उनकी समस्या का निस्तारण करें।