राजकोट के वैष्णव परिवार ने दर्शनार्थियों के लिए बनवाई शीतल जल की प्याऊ।
तिलकायत श्री इन्द्रदमनजी महाराजश्री की आज्ञा एवं विशाल बावा साहब की प्रेरणा से हुआ निर्माण, श्रीजी के वैष्णवों को समर्पित की प्याऊ
पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी की हवेली में वैष्णवों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से राजकोट के बान लेब्स परिवार, उकानी परिवार ने शीतल व शुद्ध जल की प्याऊ का निर्माण करवाकर रविवार को श्रीजी के चरणों में समर्पित की। यह सेवा पूज्यपाद गोस्वामी तिलकायत 108 श्री इन्द्रदमनजी महाराजश्री की आज्ञा तथा युवाचार्य गोस्वामी चिरंजीव 105 श्री विशाल बावा साहब की प्रेरणा से संपन्न हुई।
रविवार आश्विन शुक्ल, प्रथम विलास के पावन अवसर पर इस प्याऊ को श्रीजी के वैष्णवों की सेवा में अर्पित किया गया। प्याऊ का निर्माण वैष्णवों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया गया है, जिससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी।
इस सेवा में डाया भाई - गंगा स्वरूप लाभू बेन, नटू भाई - अमिता बेन, मोलेश भाई - सोनल बेन, लव - रिशा तथा युग, विधि, जय - हेमांशी, राधा ऋषि का योगदान रहा। राजकोट के उकानी परिवार ने श्री विशाल बावा की प्रेरणा व अपनी सेवा भावना के माध्यम से वैष्णवों की सुविधा के लिए यह कार्य करवाया।इस अवसर पर परिवार ने श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सेवा को प्रभु के चरणों में समर्पित किया ।
इसका उद्घाटन श्रीजी के मुखिया श्री इंद्रवदन गिरनार जी व रजनीकांत जी संचिहार के कर कमलों द्वारा किया गया, इस दौरान पंड्याजी परेश नागर, मंदिर मंडल मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी दिनेश मेहता, उमंग मेहता, जमादार विठ्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल, गोपी, कल्पित जोशी सहित अन्य सेवादार व वैष्णव जन उपस्थित रहे।
Badgaon, Udaipur | Oct 11, 2026