इस्माइलपुर: रंगदारी और फायरिंग के आरोप में एक गिरफ्तार
तेतरी गांव में रंगदारी मांगने, मोबाइल व रुपये छीनने और घर पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने राजकुमार उर्फ कर्मा पासवान को गिरफ्तार किया है। पीड़ित पिंदू कुमार के आवेदन पर नवगछिया थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज किया गया था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।