गुलाबगंज: अमरनाथ मणिमहेश सेवा मंडल के माध्यम से पिछले 35 सालो की तरह इस बार जिले के 90 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर विदिशा से रवाना
शुक्रवार शाम 7 बजे विदिशा रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस से जिले के विदिशा गुलाबगंज गंजबासौदा रायसेन सहित ग्रामीण क्षेत्र के 90 श्रद्धालु श्री अमरनाथ मणिमहेश सेवा मंडल के तत्वावधान में इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। शाखा के प्रमुख पंकज राय ने बताया कि संस्था पिछले 35 वर्षों यात्रा मे जा रहे हैं, अन्य स्थानों पर भी जाएगे।