सिवनी मालवा: शिवपुर पुलिस थाने में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्टॉफ व नागरिकों को जान बचाने की प्रक्रिया सिखाई गई
गुरुवार सुबह 11 बजे सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर पुलिस थाना परिसर में सीपीआर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र कौशल ने थाना प्रभारी के. एन. रजक की मौजूदगी में पुलिस स्टाफ और स्थानीय नागरिकों को सीपीआर के महत्व और इसे देने की सही प्रक्रिया समझाई। थाना प्रभारी के. एन. रजक ने बताया कि पुलिसकर्मी अक्सर सड़क दुर्घटन