हजारीबाग पुलिस ने दावा किया है कि कोयला क्षेत्र में दहशत फैलाने और कथित लेवी वसूली की योजना को समय रहते विफल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ। मौके से हथियार और गोलियां भी बरामद की गईं।