डुमरा: डुमरा भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का प्रसारण, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
डुमरा सिमरा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का जीवंत प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन को महिला शक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना गया।