कासगंज: एसपी ने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चा
पुलिस कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। एसपी ने जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।