घोड़ाडोंगरी: कलेक्टर डॉ. सोनवणे पहुंचे रानीपुर थाना म्यूजियम, जनजातीय वीरों के इतिहास का किया अवलोकन
शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने घोड़ाडोंगरी जनपद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान रानीपुर थाना म्यूजियम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने म्यूजियम में स्थापित विभिन्न गैलरियों का निरीक्षण कर स्वतंत्रता संग्राम, पुलिस इतिहास और जनजातीय वीरों से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री की जानकारी प्राप्त की।