फिरोज़ाबाद: प्यार में पड़ा पति बना चोर, पत्नी के लिए मास्क लगाकर लाखों की चोरी करता था, पुलिस मुठभेड़ में घायल पत्नी भी गिरफ्तार
थाना रसूलपुर, रामगढ़, उत्तर पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर अलीशान उर्फ निदान उर्फ विकास को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे क़रीबन मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर फतेहाबाद रोड पर सघन चेकिंग के दौरान बाइक सवार अलीशान ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।