मोतिहारी: नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए मोतिहारी में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्र
मोतिहारी में आज नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक पाली में उक्त परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। जिले के विभिन्न केंद्रों पर कुल 6336 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल है। कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं