Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 13 जून 2026 प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले: 12 साल में बदली भारत की तस्वीर-तकदीर, मोदी सरकार ने बिना भेदभाव दिया योजनाओं का लाभ सर्किट हाउस में मीडिया से संवाद: उज्ज्वला से 10 करोड़ परिवारों में खुशहाली, किसान सम्मान निधि से आवास तक बस्ती में पात्रों को मिला लाभ प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से संवाद किया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश की प्रगति के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। सबका साथ-सबका विकास का मूलमंत्र प्रभारी मंत्री ने कहा कि सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के 140 करोड़ भारतीयों की सेवा के 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। विश्वास और विकास की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को संतृप्त किया जा रहा है। वर्ष 2014 से सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर काम किया है। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। सुशासन के लिए जनसुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने करीब 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव और समुचित चिकित्सा के लिए तत्परता से कार्य किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर से रक्षा तक भारत आत्मनिर्भर पीएम कुसुम, पीएम सूर्यघर, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सड़कों-सम्पर्क मार्गों का विस्तार, रेलवे, बिजली उत्पादन, एयरपोर्ट, रक्षा-अनुसंधान, एक्सप्रेस-वे, एआई जैसे अभिनव प्रयोगों से आमजन को सामाजिक-आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद को खत्म करने के लिए अभियान चलाया गया। आज हम खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हैं। देश में शांति और कानून व्यवस्था का राज स्थापित है। बस्ती में योजनाओं से पात्र लाभान्वित मंत्री ने कहा कि जनपद में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व शहरी, मातृ वंदन, जनधन, पीएम स्वनिधि, जन आरोग्य, जलजीवन मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, शौचालय निर्माण, वृद्धा-निराश्रित महिला-दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया है। भारत बना वैश्विक नेतृत्व उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। भारत आज तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति समेत सभी वर्गों के लिए काम हुआ है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, अपना दल के विवेक चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, उप निदेशक कृषि एवं रक्षा रामबचन राम तथा जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य सहित जनप्रतिनिधि और प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jun 13, 2026

MORE NEWS

#BastiPolice क्षेत्राधिकारी कलवारी द्वारा थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय फोर्स के साथ कस्बा कप्तानगंज मे पैदल गश्त किया गया । https://t.co/pZYvTnFs40

#BastiPolice क्षेत्राधिकारी कलवारी द्वारा थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय फोर्स के साथ कस्बा कप्तानगंज मे पैदल गश्त किया गया । https://t.co/pZYvTnFs40

Basti, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

#BastiPolice थाना रुधौली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित कर उनमें शान्ति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था का एहसास कराया गया https://t.co/mDOfArzAHT

#BastiPolice थाना रुधौली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित कर उनमें शान्ति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था का एहसास कराया गया https://t.co/mDOfArzAHT

Basti, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

#BastiPolice महिला थाना पुलिस टीम द्वारा शहर क्षेत्रांतर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित कर उनमें शान्ति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था का एहसास कराया गया https://t.co/ScOwnbpZPX

#BastiPolice महिला थाना पुलिस टीम द्वारा शहर क्षेत्रांतर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित कर उनमें शान्ति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था का एहसास कराया गया https://t.co/ScOwnbpZPX

Basti, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026