कोरबा: कलेक्टोरेट सभागार में तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, पुलिस-प्रशासन के 200 से अधिक अधिकारी-कर्मियों ने लिया हिस्सा
Korba, Korba | Jun 24, 2026 जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट सभागार में बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तनाव प्रबंधन (स्ट्रेस मैनेजमेंट) विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना, तनावमुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और उनकी कार्यक्षमता में सकारात