मुज़फ्फरनगर: ग्राम बसेड़ा में सरकारी राशन की दुकान के आवंटन में सड़क पर उतरकर ग्रामीणों का हंगामा, अधिकारी व प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
गांव बसेड़ा में सरकारी कोटे की एक दुकान के आवंटन में ग्रामीणों ने सड़क पर उतर जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारियों पर मिली भगत कर दुकान का आवंटन करने का आरोप लगाते हुए रोड पर आकर रोड जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर वो जिले के आला अधिकारियों से मिलेंगे और दोबारा से सरकारी राशन की दुकान का आवंटन कराएगे।