शिवपुरी नगर: पूठबर्वे में नाली विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी से परिवार पर जानलेवा हमला; एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित
शिवपुरी जिले के भटनावार चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पूठबर्वे में नाली के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित युवक अरविंद जाटव ने आरोप लगाया कि गांव के ही मुंशी, दीवान और नेपाल जाटव ने लाठी-कुल्हाड़ी से लैस होकर उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। अरविंद का आरोप है कि हमलावरों के घर के सामने से बह रहे नाली के गंदे पानी को लेकर उनका पुराना विवाद चल रहा था।