धोरैया: प्रखंड के एक गांव में महिला से छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर दंपति पर जानलेवा हमला
प्रखंड के गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी और लज्जा भंग का प्रयास करने का मामला शनिवार को सामने आया है । इस संबंध में पीड़िता ने रजौन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति गलत नीयत से उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती उसके साथ छेड़खानी करने लगा।