केशोरायपाटन: चुनाव जीतने के बाद पार्षद अशोक बाई मेघवाल ने वार्डवासियों के साथ निकाली धार्मिक यात्रा
केशवरायपाटन में निर्दलीय पार्षद अशोक बाई मेघवाल ने चुनाव जीतने के बाद वार्डवासियों के साथ बाबा रामदेवजी समेत अन्य मंदिरों की तीर्थ यात्रा शुरू की। दौरे में पोकरण, मसूरिया, चौथ माता रानी मंदिर और बिजासन माता मंदिर शामिल हैं। क्षेत्र के कई नेता और नागरिक यात्रा में मौजूद हैं।