विदिशा: 32 वर्षीय युवक ने ससुराल में खाया जहर, गंभीर हालत में गंजबासोदा से रेफर, इलाज के दौरान हुई मौत,कराया पीएम....
सिरोंज के ग्राम बगरोदा निवासी 32 वर्षीय गंगाराम अहिरवार ने गंजबासौदा स्थित उनकी ससुराल में अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। उन्हें परिजनों ने गंजबासौदा अस्पताल में भर्ती कराया, गंभीर हालत के चलते रात को ही गंगाराम को मेडिकल कॉलेज विदिशा रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।