चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में 11 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत
Churu, Churu | Feb 19, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में बुधवार शाम एक 11 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। सरदारशहर तहसील के गांव पाटमदेसर के इस नाबालिग को उसका चाचा चूरू अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन नाबालिग ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद कोतवाली और सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची।