ग्वालियर गिर्द: लॉ कॉलेज छात्रा अपहरण केस: डराकर बनवाया मुस्कुराता वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल
शुक्रवार रात 9 बजे ग्वालियर के चर्चित लॉ कॉलेज छात्रा अपहरण मामले में बड़ा खुलासा सामने आया। छात्रा ने अपने बयान में दावा किया है कि उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया गया, डराया-धमकाया गया और फिर मुस्कुराकर वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया गया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।