अगिआंव: प्रखण्ड के नोनऊर में बालू घाट पर हो रहे अबैध खनन पर ग्रामीणों ने हंगामा कर लगाया रोक
प्रखण्ड के नोनऊर में ग्रामिणो ने बालू के अबैध खनन पर हंगामा किया। साथ ही कहा कि इस घनी आबादी के बीच ट्रैक्टर के द्वारा प्रसाशन अबैध खनन करा रही है। जब ग्रामिणो ने रोका तो पुलिस ने ड्रावर को भगा दिया। क्योंकि पुलिस द्वारा ही अबैध खनन कराया जा रहा है। यदि इसको बन्द नही किया गया तो ग्रामीणों द्वारा प्रखण्ड से लेकर जिला तक आंदोलन किया जाएगा।