मंडरायल में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का विजयादशमी पर भव्य समापन
मंडरायल कस्बे में विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का चंबल नदी में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली और राजघाट पर पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के दौरान तीन प्रमुख स्थानों पर देवी झांकियां सजाई गई थीं।