माडा: कोयल खूथ गांव में ज्वेलरी शॉप में चोरी, एक लाख से अधिक का माल चोरी
सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र स्थित कोयल खूथ गांव में रविवार सोमवार की दरमियानी रात एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी, नकदी से भरी अलमारी और गुल्लक लेकर फरार हो गए।इस घटना का पता तब चला जब कुछ ग्रामीणों ने पास के खेत में टूटी हुई अलमारी और दुकान का सामान पड़ा देखा।