टीकमगढ़: एसपी ऑफिस:झूठे केस में फंसाने और राजीनामा के लिए दबाव बनाने की शिकायत, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
टैक्सी चालक राजकुमार रजक निवासी ग्राम समर्रा ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को आवेदन देकर बड़ागांव थाने में पदस्थ एक आरक्षक पर मारपीट, धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 13 जून को स्टैंड पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आई हैं।