बाह: बाह में डांट से आहत युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, उसकी हालत गंभीर
थाना क्षेत्र के गांव मढ़ेपुरा में 19 वर्षीय युवक विष्णु ने परिजनों की डांट से आहत होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। शनिवार शाम 6 बजे परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। कुछ ही देर में उसे उल्टी, घबराहट और बेचैनी होने लगी। हालत गंभीर देख परिजन उसे तत्काल सीएचसी बाह लेकर पहुंचे, जहां प्