Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

आगरा से बड़ी खबर • दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने 11 माह की बेटी को यमुना में फेंका • पुल पर मोटरसाइकिल रोककर वारदात को दिया अंजाम • पत्नी को भी पुल से फेंकने का किया प्रयास • राहगीरों ने महिला को बचाया, आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल • प्रथम दृष्टया गृहक्लेश के चलते घटना को अंजाम देने की बात • सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया • बच्ची की तलाश में पीएसी के गोताखोर यमुना में उतरे • थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल का मामला #agra #AgraNews #nhpbharat #viralreels

Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026

MORE NEWS

बांदा, उत्तर प्रदेश। बांदा में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चार चोर एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे, लेकिन घर में कैश, सोना या चांदी जैसा कोई कीमती सामान नहीं मिला।

आरोप है कि कीमती सामान नहीं मिलने से नाराज चोरों ने मकान में लगी सभी टोटियां ही चोरी कर लीं और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई टोटियां बरामद कर ली हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि घर में कोई कीमती सामान नहीं मिलने के कारण गुस्से में उन्होंने टोटियां चोरी कर ली थीं।

अनोखी चोरी का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
.
.
.
.
#Banda #BandaNews #UPNews #UttarPradesh #Theft

बांदा, उत्तर प्रदेश। बांदा में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चार चोर एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे, लेकिन घर में कैश, सोना या चांदी जैसा कोई कीमती सामान नहीं मिला। आरोप है कि कीमती सामान नहीं मिलने से नाराज चोरों ने मकान में लगी सभी टोटियां ही चोरी कर लीं और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई टोटियां बरामद कर ली हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि घर में कोई कीमती सामान नहीं मिलने के कारण गुस्से में उन्होंने टोटियां चोरी कर ली थीं। अनोखी चोरी का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। . . . . #Banda #BandaNews #UPNews #UttarPradesh #Theft

Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026

पलवल, हरियाणा। देशभक्ति का अनोखा नजारा पलवल में देखने को मिला, जहां लोगों ने करीब 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा फहराकर देशप्रेम की मिसाल पेश की।

हजारों लोगों की भागीदारी से निकली इस तिरंगा यात्रा ने पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल बना दिया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति के जज्बे के साथ लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान और प्रेम जाहिर किया।

पलवल वालों ने देशभक्ति में वाकई कती घी सा घाल दिया! 🇮🇳
.
.
.
.
#Palwal #PalwalNews #Tiranga #TirangaYatra #5KMTricolor

पलवल, हरियाणा। देशभक्ति का अनोखा नजारा पलवल में देखने को मिला, जहां लोगों ने करीब 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा फहराकर देशप्रेम की मिसाल पेश की। हजारों लोगों की भागीदारी से निकली इस तिरंगा यात्रा ने पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल बना दिया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति के जज्बे के साथ लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान और प्रेम जाहिर किया। पलवल वालों ने देशभक्ति में वाकई कती घी सा घाल दिया! 🇮🇳 . . . . #Palwal #PalwalNews #Tiranga #TirangaYatra #5KMTricolor

Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026

उत्तर प्रदेश। UPSSSC की जूनियर असिस्टेंट भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस भर्ती के तहत 3,284 पदों पर चयन होना है। अभ्यर्थियों के मुताबिक भर्ती के आवेदन दिसंबर 2024 में भरे गए थे और फरवरी 2026 में परीक्षा आयोजित हुई थी।

बताया गया कि जून 2026 में रिवाइज्ड आंसर की जारी की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का दावा है कि अधिकारियों की ओर से जुलाई में रिजल्ट जारी करने की बात कही गई थी।

अब अगस्त का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभ्यर्थियों के मुताबिक रिजल्ट को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के सामने समय और आर्थिक खर्च का दबाव भी बढ़ रहा है।

अभ्यर्थियों का सवाल है कि आखिर उन्हें रिजल्ट के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा? लंबे समय से शहरों में रहकर तैयारी कर रहे छात्र कमरे का किराया और अन्य खर्च कब तक उठाते रहेंगे?
.
.
.
.
#UPSSSC #JuniorAssistant #UPSSSCJuniorAssistant #UPSSSCResult #JuniorAssistantResult

उत्तर प्रदेश। UPSSSC की जूनियर असिस्टेंट भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस भर्ती के तहत 3,284 पदों पर चयन होना है। अभ्यर्थियों के मुताबिक भर्ती के आवेदन दिसंबर 2024 में भरे गए थे और फरवरी 2026 में परीक्षा आयोजित हुई थी। बताया गया कि जून 2026 में रिवाइज्ड आंसर की जारी की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का दावा है कि अधिकारियों की ओर से जुलाई में रिजल्ट जारी करने की बात कही गई थी। अब अगस्त का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभ्यर्थियों के मुताबिक रिजल्ट को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के सामने समय और आर्थिक खर्च का दबाव भी बढ़ रहा है। अभ्यर्थियों का सवाल है कि आखिर उन्हें रिजल्ट के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा? लंबे समय से शहरों में रहकर तैयारी कर रहे छात्र कमरे का किराया और अन्य खर्च कब तक उठाते रहेंगे? . . . . #UPSSSC #JuniorAssistant #UPSSSCJuniorAssistant #UPSSSCResult #JuniorAssistantResult

Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026

देवरिया, उत्तर प्रदेश। चिलचिलाती धूप और भारी उमस के बीच आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कई छात्राओं के बेहोश होने और अस्पताल पहुंचने की घटना सामने आई है। घटना के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना ने गर्मी और उमस के बीच बच्चों को सार्वजनिक आयोजनों में शामिल कराने के दौरान की गई व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।

विपक्ष की ओर से घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा गया है। आरोप लगाया गया कि आयोजन की व्यवस्थाओं में लापरवाही के कारण मासूम छात्राओं की सेहत प्रभावित हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से घटना के कारणों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

सवाल यही है—बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना ऐसे आयोजनों में उनकी भागीदारी कितनी उचित है?
.
.
.
.
#Deoria #DeoriaNews #TirangaYatra #HarGharTiranga

देवरिया, उत्तर प्रदेश। चिलचिलाती धूप और भारी उमस के बीच आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कई छात्राओं के बेहोश होने और अस्पताल पहुंचने की घटना सामने आई है। घटना के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना ने गर्मी और उमस के बीच बच्चों को सार्वजनिक आयोजनों में शामिल कराने के दौरान की गई व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष की ओर से घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा गया है। आरोप लगाया गया कि आयोजन की व्यवस्थाओं में लापरवाही के कारण मासूम छात्राओं की सेहत प्रभावित हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से घटना के कारणों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। सवाल यही है—बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना ऐसे आयोजनों में उनकी भागीदारी कितनी उचित है? . . . . #Deoria #DeoriaNews #TirangaYatra #HarGharTiranga

Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026