प्रतापपुर: दरहोरा में हाथी के हमले से 30 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
हाथियों के आतंक के बीच दरहोरा गांव में हाथी के हमले से 30 वर्षीय प्रमोद राजवाड़े, पिता कामेश्वर राजवाड़े की मौत हो गई। रविवार से लापता प्रमोद का शव बुधवार को खेत में मिला। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान खेत के आसपास हाथी के पैरों के निशान मिले। ग्रामीणों ने निशानों का पीछा किया तो खेत में प्रमोद का शव बरामद हुआ।