बेलागंज: कस्तूरबा गांधी जयंती पर विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
Belaganj, Gaya | Apr 11, 2026 बेलागंज प्रखंड के रौना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से कस्तूरबा गांधी के जीवन एवं उनके योगदान को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।