#हमीरपुर
➡️कुरारा कस्बा के बेरी तिराहा स्थित होटल में गैस सिलेंडर में लगी आग, एक सिलेंडर ब्लास्ट
➡️आग की चपेट में आकर होटल के बाहर लगी मोमोज व फिंगर फ्राई की ठेलिया जलकर खाक, पास में खड़ी बाइक का टायर भी जला। होटल में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
➡️बताया जा रहा है कि होटल के अंदर करीब 5 सिलेंडर मौजूद थे, जिन्हें समय रहते बाहर फेंक दिया गया। होटल के ऊपर फंसे लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।
➡️पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जबकि दमकल टीम करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची।
➡️घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल रहा।
#Hamirpur #Kurara #BreakingNews #FireIncident UttarPradesh HamirpurNews