चंदौली जनपद के धानापुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार दोपहर वाराणसी मंडलायुक्त प्रज्ञा सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और गंदगी पर गहरी नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। बाहर से दवाइयां ना लिखने के सख्त निर्देश दिए एवं अस्पताल के जर्जर भवनों का भी जायजा लिया गया।