सैदपुर: सैदपुर में पागल कुत्ते के काटने से संक्रमित गाय का आतंक, कई वार्डों में मचाया उत्पात, बच्ची समेत 5 घायल, 2 गंभीर
सैदपुर नगर में मंगलवार की रात उस समय जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई, जब किसी पागल कुत्ते के काटने से रेबीज संक्रमित हुई एक गर्भवती गाय अचानक बेकाबू होकर लोगों पर जानलेवा हमला करने लगी। लगभग घंटे भर नगर के कई वार्डों में दौड़ती-भागती गाय रास्ते में आने वाले लोगों और जानवरों पर अनायास ही टूट पड़ी। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चार को बेहद गंभीर चोटें आई।