कालपी: कालपी में जिला पंचायत सदस्य ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kalpi, Jalaun | Jul 6, 2026 कालपी में जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर सिंह पाल ने सोमवार दोपहर 2 बजे क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी अमित शेखर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कुरहना गांव में सचिवालय के पास जल निकासी न होने से जलभराव, पहली बारिश में नाला-नालियों की सफाई तथा नमामि गंगे योजना के तहत पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु कराने की मांग की है।