राशमि: राशमी में पानी की बदहाल व्यवस्था, नलों से आ रहा मटमैला पानी, बीमारी फैलने की आशंका
यहां कस्बे में सोमवार प्रात: नलों में मटमैला पानी आने से लोग परेशान हो गए, वहीं कई मोहल्लों में काफी कम मात्रा में पानी की सप्लाई हो रही है। पीने का पानी की बदहाल व्यवस्था को लेकर यहां के लोग जलदाय विभाग के कार्यों में उदासीनता बरतने का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार सुबह कस्बे के वार्ड नंबर 10 के निवासियों के यहां मटमैला पानी की आपूर्ति हुई। सुबह-सुबह गंदे पानी क