बांका: 6 जून को जिला नियोजनालय भवन में एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन होगा
Banka, Banka | May 30, 2026 जिला नियोजनालय, बांका के तत्वावधान में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। 6 जून 2026 को एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी हायर एप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।जिला नियोजन पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी ने शनिवार की शाम 5 बजे जानकारी दी।