मंझनपुर: मंझनपुर:बैरागीपुर में ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग घायल
महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर निवासी निसार अहमद मंगलवार की सुबह बैरागीपुर बाजार किसी काम से गये थे। लौटते समय रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे निसार अली गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला।