घाटोल: चिड़ियावासा में सहस्र औदिच्चय ब्राह्मण समाज का सामूहिक पुरुषोत्तम मास का उद्यापन कार्यक्रम 13 जून को आयोजित होगा
चिड़ियाबासा गांव मे सहस्र औदिच्चय ब्राह्मण समाज का सामूहिक पुरुषोत्तम मास का उद्यापन कार्यक्रम 13 जुन शनिवार को आयोजित होंगा। गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार गांव मे मुख्य चौराये पर ब्राह्मण समाजजनों के पंचो कि बैठक आयोजित कि गई। जिसमे गांव के ब्राह्मण समाज के प्रत्येक घर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। और आयोजन को लेकर चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई।