नवाबगंज: माती थाना क्षेत्र में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, रास्ता देने को लेकर हुआ था विवाद
बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सीतापुर निवासी दुर्गेश रावत के रूप में हुई है, जो निजी विद्युतकर्मी थे।परिजनों के मुताबिक, देर रात हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के लिए जाते समय आजाद नगर मीरपुर के पास सड़क पर डीजे और नृत्य के कारण रास्ता बाधित था।