नवाबगंज: बाराबंकी बार एसोसिएशन चुनाव की तारीख घोषित, नामांकन शुरू; अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमन लाल द्विवेदी ने भरा पर्चा
बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन के चुनावों की तारीख घोषित होने के बाद विभिन्न पदों के प्रत्याशियों में सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और पूर्व रनर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी ने सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।