सूरतगढ़: भगवानसर जाने वाली रोड पर 3.14 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा गया युवक, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
सूरतगढ़ की सदर थाना पुलिस ने 3.14 ग्राम चिट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना से शनिवार शाम इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इस कार्रवाई को सब इंस्पेक्टर संपतराम धायल ने गश्त के दौरान भगवानसर जाने वाली रोड़ पर अंजाम दिया। जहां संदिग्ध व्यवस्था में खड़े युवक की तलाशी ली तो नशा बरामद किया गया। पकड़ा गया युवक सूरतगढ़ के वार्ड नंबर-1 का निवासी है।