मुरैना नगर: कांग्रेस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भर्ती को लेकर सदर बाजार स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता की
मुरैना में कांग्रेस ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की भर्ती को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। “लोकतंत्र का पांचवा स्तंभ” नाम से इस अभियान का पोस्टर लॉन्च किया गया, मामला मुरैना के सदर बाजार स्थित शहर जिला कांग्रेस कार्यालय का है, जहां संविधान लीडरशिप अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।