घाटोल: ठिकरिया चंद्रावत गांव में मक्का के खेत में लगी आग, फसल जल गई
घाटोउ उपखण्ड के ठिकरिया चंद्रावत गांव में बुधवार देर शाम को गांव में स्थित मक्का के खेत में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से रूपसी पिता हवला के खेत में खड़ी मक्का की फसल जलकर नष्ट हो गई। गुरुवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार आग की घटना विधुत लाईन की शॉर्ट सर्किट से होना बताया जा रहा हे।घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई हे।