बहेड़ी: बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बहेड़ी पोस्टऑफिस रोड स्थित कैंप कार्यालय पर जनसमस्याओं को सुना
बरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार आज 15 जून सोमवार को दिन में दो बजे से अपने गृहक्षेत्र बहेड़ी पहुंचे यहां बहेड़ी के पोस्टऑफिस रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर शाम करीब पांच बजे तक सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया साथ ही बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना।