बिजावर: ब्रहमदेव मंदिर के पास अनियंत्रित टैक्सी पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
मातगुवां थाना क्षेत्र में ब्रहमदेव मंदिर के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 के पायलट इरफान खान एवं आरक्षक दिलीप निगवाल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया है। भैया घटना आज 9 मई शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है।