जलेसर: गांव नगला रामजीत के निवासी व्यक्ति 4 साल से लापता, महिला ने देवर पर पति को गायब करने का लगाया आरोप
Jalesar, Etah | Jun 23, 2025 थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला रामजीत निवासी पीड़िता महिला सुमन देवी पत्नी वीरेश कुमार ने सोमवार दोपहर बताया कि उसके पति वीरेश कुमार को उसके देवर एवं अन्य परिजनों ने मिलकर 4 वर्ष पूर्व लापता कर दिया है उसके द्वारा थाना पर शिकायत की गई है लेकिन पति का अभी तक पता नहीं चल सका है, महिला का आरोप देवर सहित अन्य परिजन उसकी जान से मारने की धमकी देते हैं।