पन्ना: पन्ना शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, चार दिनों में 13 लोग घायल
Panna, Panna | Nov 10, 2024 शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। मुख्य बाजार और शहर की गलियों में कई कुत्ते खुलेआम घूम रहे हैं, जिनमें कुछ पागल कुत्ते भी शामिल हैं। चार दिनों में इन कुत्तों ने 13 लोगों को काटकर घायल कर दिया है, जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के साथ रेबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ा। सबसे ज्यादा घटनाएं बड़े बाजार क्षेत्र में घटित हुई हैं।