पन्ना: रिजवान मोहम्मद तीसरी बार सदर बने, मुस्लिम समाज में चुनाव में दिखा जोश
Panna, Panna | Nov 10, 2024 पन्ना में अहले सुन्नत जमात के सदर पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें रिजवान मोहम्मद ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। यह चुनाव पन्ना के बादशाह साईं मस्जिद प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 1302 मतदाताओं ने हिस्सा लिया।